{"_id":"5c521075bdec22737d20c389","slug":"101548882037-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: 13 छात्राओं के त्रुटिवश बदले परीक्षाकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: 13 छात्राओं के त्रुटिवश बदले परीक्षाकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले के एक विद्यालय की 13 छात्राएं त्रुटिवश आठ किलोमीटर दूर दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई हैं। जबकि पूर्व में दिए गए निर्देशों के मुताबिक दिव्यांग व छात्राओं को स्वकेंद्र पर ही परीक्षा दिलायी जाएगी। वह छात्राएं स्वकेंद्र पर परीक्षा जरूर देंगी, जिनका विद्यालय परीक्षा केंद्र बना है। लेकिन एक विद्यालय की छात्राओं के दूसरे सेंटर पर जाने से छात्राएं परेशान हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्राएं स्वकेंद्र पर ही परीक्षा देंगी। आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि सालिगराम इटंर कालेज अनवरपुर की 13 छात्राओं में से एक छात्रा विजय विद्यालय तोछीगढ़ पहुंच गई हैं। बाकी 12 छात्राएं आठ किलोमीटर दूर शिवदान सिंह इंटर कालेज इगलास पहुंच गई हैं। ऐसे में सभी छात्राएं परेशान हैं कि आखिरकार उन्हें दूसरे सेंटर पर क्यों भेजा गया है। जबकि उनकी सहपाठी स्वकेंद्र पर ही परीक्षा देंगी। इस संबंध में डीआईओएस से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि सरकार की नीति है कि यदि छात्राओं का विद्यालय परीक्षा केंद्र बना है तो छात्राएं स्वकेंद्र पर ही परीक्षा देंगी। किसी कारणवश छात्राएं अगर दूसरे सेंटर पर पहुंच गई हैं तो खामियों को दूर कर स्वकेंद्र पर ही परीक्षा दिलाई जाएगी। इस संबंध में पूर्व में भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नौरंगीलाल जीआईसी से एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय व प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा के मध्य परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र रवाना किए। यह प्रश्नपत्र पुलिस बल के साथ सात गाड़ियों से भेजे गए हैं। कोल व गभाना तहसील को छोड़कर सभी परीक्षाकेंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। इन दोनों तहसील में भी जल्द ही प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे।