{"_id":"5c37a8f1bdec22735a7933ca","slug":"101547151601-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ दफ्तर की केबिल जलने से सर्वर डाउन, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ दफ्तर की केबिल जलने से सर्वर डाउन, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
संभागीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को शॉट सर्किट होने से केबिल जल गई और यूपीएस फुंक गया। इसके कारण पूरे दिन सर्वर डाउन रहा। सर्वर डाउन होने के कारण यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम को सर्वर ठीक हुआ तब जाकर कुछेक लोगों का काम हो सका।
गुरुवार की सुबह 10 बजे रोजाना की भांति कार्यालय खुला। इस दौरान सर्वर ठीक ठाक काम कर रहा था। कुछ देर बाद अचानक शार्ट सर्किट हुआ और केबिल में आग लग गई। केबिल में आग लगने के बाद कार्यालय में लगा यूपीएस फुंक गया और सर्वर डाउन हो गया।
एआरटीओ रंजीत सिंह ने बताया कि किसी बाबू ने सर्वर लाइन से हीटर चला लिया होगा, इसके कारण लोड अधिक हुआ और यूपीएस फुंक गया। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे दिन सर्वर डाउन रहा।
विज्ञापन
शाम को 5.15 बजे सर्वर ठीक हो सका। इसके बाद परमानेंट लाइसेंस की अंतिम तारीख वालों के साथ ही अन्य जरूरी काम कराए। ऐसे लोगों को रोक लिया और उनका काम कराने के बाद ही कार्यालय बंद हुआ।