{"_id":"5c1fea9fbdec22571463d5b1","slug":"101545595551-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू बचों पर क्रिसमस मनाने का दबाव डाला तो होगा विरोध-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू बचों पर क्रिसमस मनाने का दबाव डाला तो होगा विरोध-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्रिसमस से ठीक पहले अखिल भारत हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि अगर कॉन्वेंट स्कूलों में हिंदू बच्चों पर क्रिसमस डे मनाने का दबाव डाला गया तो वे विरोध करेंगे। किसी भी व्यक्ति या बच्चे पर धर्म विशेष के त्योहार मनाने को बाध्य करना कानूनन जुर्म है। क्रिसमस डे के दिन वे तुलसी दिवस मनाएंगे। तुलसी पौधा वितरण कर तुलसी पूजन करेंगे।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा किसी भी कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे मनाने या उससे संबंधित सामग्री खरीद कर लाने का दबाव बनाया गया तो अखिल भारत हिंदू महासभा उसका विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई कराएगी।
25 दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा तुलसी दिवस मनाया जाएगा और हजारों तुलसी पौधा का वितरण किया जाएगा। क्रिसमस डे पर जिस पौधे की पूजा अर्चना की जाती है, वह न तो सुगंधित होता है और न ही उस पर कोई फल फूल आते हैं। जबकि तुलसी के पौधे में तमाम तरह के गुण पाए जाते हैं
विज्ञापन
पुनीत शर्मा महानगर अध्यक्ष नियुक्त
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई इकाई की घोषणा कर दी गई है। पुनीत शर्मा को हिंदू महासभा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 50 से अधिक लोगों ने हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण की।