{"_id":"5b6a051b4f1c1b8f3e8b59eb","slug":"101533674779-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पुरस्कार के लिए जिले में पात्र नहीं हैं एक भी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पुरस्कार के लिए जिले में पात्र नहीं हैं एक भी शिक्षक
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में राज्य पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए एक भी पात्र शिक्षक ने आवेदन नहीं किया है। जिले से आवेदन कर्ताओं की रिपोर्ट शून्य गई है। इस कारण इस वर्ष जिले से एक भी शिक्षक सम्मानित नहीं होगा।
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर हर जिले से पात्रों की सूची मांगी थी।
इस सूची के आधार पर जिले में शिक्षकों से आवेदन भी मांगे गए, लेकिन पूरे जिले में विभाग को ऐसा कोई शिक्षक नहीं मिला, जिसे राष्ट्रपति और राज्यपाल राज्य पुरस्कार से नवाज सकें। एडी बेसिक इंद्रप्रकाश सिंह सोलंकी ने बताया कि मैने दो बार आवेदन मांगे थे। इसके बावजूद किसी भी शिक्षक का आवेदन नहीं आया है।