{"_id":"5b2eabea4f1c1b13358b8587","slug":"101529785322-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की मेगा ब्लाक योजना पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की मेगा ब्लाक योजना पर फैसला आज
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ट्रेनों की लेटलतीफी का पहला बड़ा कारण खराब रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने तक कॉशन लगना भी है। कॉशन का अर्थ है कि ट्रेन उक्त रेलखंड पर 25 से 30 किमी की रफ्तार से ही चलती है। जिससे उसकी औसत रफ्तार कम होती है और ट्रेन लेट होती है। कॉशन के कारण एक के पीछे एक चल रही कई ट्रेनें घंटों लेट हो जाती हैं।
दूसरा कारण स्टेशनों के स्टार्टर और आउटर प्वाइंट पर ट्रेनों का खड़ा होना और प्लेटफार्म खाली होने का इंतजार करना है। इन दो बड़े कारणों पर रेल प्रशासन सटीकता से काम करना चाहता है। इसलिए रविवार को मेगा ब्लाक योजना पर फैसला होगा। जिसमें रेलवे में जोन वार पांच घंटे का मेगा ब्लाक होगा और इस दौरान ट्रेनों का संचालन धीमी गति से होगा। जहां काम होना है वहां पर संचालन बंद कर काम किया जाएगा।
ये ब्लाक उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में एक साथ होगा। जिसमें इलाहाबाद से दादरी तक ट्रैक का ब्लाक मिल सकेगा। ये ब्लाक हर रविवार को होगा, जिससे रोजाना के यात्रियों का कामकाज प्रभावित न हो। एसएस डीके गौतम ने बताया कि इस सिलसिले में रविवार को फैसला हो सकता है। ब्लाक मिलने पर ट्रैक मरम्मत, ट्रेनों के संचालन को और चुस्त दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।