{"_id":"5adf8d3b4f1c1b62098b66e8","slug":"101524600123-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा में सिग्नल फेल कई ट्रेनें हुई लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा में सिग्नल फेल कई ट्रेनें हुई लेट
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
खुर्जा रेलवे स्टेशन के पास केबिल में गड़बड़ी होने से अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रैक का सिग्नल फेल हो गया। जिससे शाम के समय की कई ट्रेनें लेट हो गईं।
इस दौरान दिल्ली से शाम को चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दूसरी वीआईपी ट्रेनें भी खुर्जा से पहले के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। दोपहर 2:55 बजे के बाद सिग्नल फेल हुआ था जिसको दुरुस्त करने में लगभग साढ़े चार घंटे का समय लग गया है।
शाम सात बज कर 15 मिनट पर सिग्नल दुरुस्त हुए इसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान अलीगढ़ आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट हो गईं।
मालगाड़ियों का संचालन भी बंद रहा। स्टेशन मास्टर कार्यालय के अनुसार शाम सवा सात बजे के बाद ट्रेनों का संचालन दोनों ट्रैक पर सामान्य हो गया था।