{"_id":"5aca870b4f1c1b646b8b4731","slug":"101523222283-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद सुसाइड में गिरफ्तारी मांगी, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद सुसाइड में गिरफ्तारी मांगी, दबोचा
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वारसी इलाके में दुष्कर्म से दुखी होकर किशोरी द्वारा सुसाइड करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रविवार को फिर मुखर हुई। पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया और देर शाम एक नामजद को दबोच लिया।
वाकये के अनुसार क्वारसी क्षेत्र की कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने पड़ोस के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद घर में सुसाइड कर ली थी।
परिजनों की मांग पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।ं आरोप था कि कई दिन पहले से आरोपी छात्रा को परेशान कर रहे थे। उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।
23 मार्च को उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घर आकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। इस मुकदमे में आकाश व सतेंद्र कश्यप को नामजद किया गया। दोनों पर सुसाइड के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज हुआ। रविवार को पूर्व मेयर के साथ पहुंचने परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर ने परिजनों को आश्वस्त किया और देर शाम एक नामजद हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ चल रही है।