{"_id":"5ac2910e4f1c1bee618b52bb","slug":"101522700558-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में फिल्म महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में फिल्म महोत्सव का शुभारंभ
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सीआईडी और संतोषी मां जैसे फिल्मों के निदेशक सलीम गाजी ने नौजवानों से आह्वान किया कि वे ऊर्जा संरक्षण के लिए आगे आए।
सलीम गाजी सोमवार को एएमयू इको क्लब द्वारा कैनेडी आडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव (हौटयोर वेरटे 0.01) के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने छात्रों से कहा कि जब वह कमरे से बाहर निकले तो एसी, बल्ब एवं पंखे आदि के स्विच आफ कर के निकले। इससे न सिर्फ ऊर्जा संरक्षण होगा बल्कि पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में भी आप सहयोगी बनेंगे।
क्लब के सचिव फुरकान अहमद ने बताया कि महोत्सव ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण पर आधारित है। इसमें विभिन्न देशों से करीब 80 लघु फिल्म, डॉक्यूमेंटी एवं एनिमेशन की इंट्री आई है। पहले दिन करीब 40 का प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीईसी समन्वयक प्रो. एफएस शीरानी, इको क्लब के अध्यक्ष डॉ. मो. अरशद बारी, साहिल खान आदि मौजूद थे। समारोह का समापन 4 अप्रैल को होगा, जिसमें फिल्म अभिनेता राजा मुराद शामिल होने वाले है।