{"_id":"5a8200024f1c1b5e6e8b4e35","slug":"101518469122-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम फोर्टिस एस्कॉर्ट हास्पिटल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम फोर्टिस एस्कॉर्ट हास्पिटल में भर्ती
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम अब फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर (दिल्ली) में भर्ती हो गए हैं। सोमवार को उन्हें भर्ती कराया गया।
नौ फरवरी को ख्वाजा हलीम को हृदयाघात होने पर उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर पर थे। उनका उपचार चल रहा था, उसमें सुधार भी था।
हालांकि, परिवारीजन उपचार के वास्ते उन्हें दिल्ली ले जाना चाहते थे। पिछले दिनों जेएन मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के डॉक्टरों के बीच बातचीत में ख्वाजा की सेहत को देखते हुए दिल्ली लाने के लिए मना कर दिया गया था, लेेकिन उनकी सेहत में सुधार के चलते दोपहर आई फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर की टीम उन्हें दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
पहले ख्वाजा हलीम को इमरजेंसी में रखा गया, बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। ख्वाजा हलीम के पीए चमन खान मलिक ने लोगों से दुआ की गुजारिश की है।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ख्वाजा हलीम की बीवी नसरीन हलीम से कुशलक्षेम पूछा और ढाढ़स बंधाया। इनके अलावा पूर्व मंत्री अहमद हसन सहित तमाम राजनीतिज्ञों ने ख्वाजा की खैरियत जानते रहे।