{"_id":"5a2af0274f1c1b59678c0ff7","slug":"101512763431-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां को लेकर पांच बच्चों का बाप गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों की मां को लेकर पांच बच्चों का बाप गायब
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां संग पांच बच्चों का बाप गायब
ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के गांधीपार्क के डोरीनगर से पांच बच्चे के बाप को अधेड़ उम्र में ऐसी आशिकी छाई कि उसने हवालात मिलने के बाद भी अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ा। हवालात से आने के बाद तीन बच्चों की मां प्रेमिका को लेकर चला गया।
अब उसकी पत्नी ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह पांच बच्चों की मां है। उसके यहां पिछले दिनों से किराए पर आकर रहने लगी एक महिला से पति के नैन लड़ गए। इतना ही नहीं सारी कमाई उसी महिला पर खर्च करने लगा। अपने पांच बच्चों की चिंता बिल्कुल भी नहीं थी। जिसका विरोध करने पर गुरुवार को उसके साथ मारपीट की गई।
सूचना पुलिस को दी तो, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। थाने ले गए तो हथकड़ी सिर में मार ली। यह देख पुलिस ने उसे छोड़ दिया। घर आए पति ने थोड़ी देर बाद उस किरायेदार महिला को अपने साथ लिया और अपने पांच बच्चों की बिना परवाह करते हुए चला गया। पति को वापस दिलाने व कार्रवाई के लिए महिला ने एसएसपी दफ्तर में गुहार लगाई है।