फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा के विकास का भाजपा कर रही विनाश : ख्वाजा हलीम

सपा के विकास का भाजपा कर रही विनाश : ख्वाजा हलीम

Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
सपा के विकास का भाजपा कर रही विनाश : ख्वाजा हलीम
सपा के विकास का भाजपा कर रही विनाश : ख्वाजा हलीम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में वृद्धि कर दी। इसके विरोध में सपा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय रेनू सिंह को सौंपा और बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की।
पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम ने कहा कि सपा शासनकाल में हुए विकास को भाजपा विनाश में तब्दील कर रही है।

जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काल में विद्युत उत्पादन का बुनियादी ढांचा खड़ा किया गया था। उनके समय में विद्युत उत्पादन क्षमता 8500 मेगावाट से बढ़ाकर 16,500 मेगावाट की गई थी। सपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 16 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घंटे तक आपूर्ति दी। सोलर ऊर्जा के कई प्लांट लगाए, कई तापीय विद्युत परियोजनाएं चालू कीं, शहरों में अंडरग्राउंड केबलिंग के साथ लाइन लॉस रोकने के लिए काम किया। भाजपा सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाकर स्वयं जनता विरोधी होना साबित कर दिया है। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


धरने में विनोद सविता, राजीव यादव, जस्सू शेरवानी, शान मियां, तेजवीर सिंह, इरफान खां, गिरीश यादव, नीरज यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव, सलमान शाहिद, पप्पू प्रधान, बादशाह खान, शिशुपाल सिंह यादव, आशीष मोहन यादव, कासिफ आब्दी, अर्जुन ठाकुर, रंजीत चौधरी, मनीष शर्मा, सुशील गौड़, आशीष राय, दिनेश लोधी, आदित्य सिकरवार, विकास राघव, चेतन्य स्वरूप, प्रभात सविता, अफजाल हमीद, मुस्तकीम पठान, राकेश यादव, आशीष शर्मा, विकास यादव, सचिन यादव, उमेश यादव, आमिर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed