फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में हिंदू महासभा का पुतला फूंका

एएमयू में हिंदू महासभा का पुतला फूंका

Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में हिंदू महासभा का पुतला फूंका
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिंदू महासभा का पुतला दहन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सर सैयद अहमद खान को विवादित व्यक्ति बताकर उनका नाम गद्दारों की सूची में डालने की मांग करने से नाराज एएमयू छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकालकर अखिल भारत हिंदू महासभा का पुतला दहन किया और मांग करने वाले नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

एएमयू छात्र मंगलवार को मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान हिंदू महासभा के खिलाफ नारे लगाते रहे। बाब-ए-सैयद के पास छात्रों ने महासभा का पुतला दहन किया। विरोध मार्च का नेतृत्व निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन एवं उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने किया।
विज्ञापन


छात्रों ने पुलिस प्रशासन के प्रति इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि थाने में तहरीर दिए जाने के बावजूद आज तक हिंदू महासभा के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम अंसारी ने एएमयू प्रशासन द्वारा सर सैयद डे में कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह सहित अन्य नेताओं को बुलाने पर आपत्ति दर्ज की। मीडिया के सामने उन्होंने आज फिर दोहराया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की औकात एएमयू के चपरासी से बात करने लायक भी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हिंदू महासभा द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सर सैयद को विवादित व्यक्ति बताया गया था और मांग की गई थी कि भविष्य में सर सैयद के सम्मान में कोई आयोजन न हो।


सर सैयद के सम्मान में जारी डाक टिकट को भी रद्द करने की मांग की गई थी। महासभा नेताओं ने एएमयू से जिन्ना का फोटो हटवाने एवं सर सैयद का नाम गद्दारों की सूची में डालने की भी मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed