{"_id":"59d0d8b14f1c1bac538b534d","slug":"101506859185-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हादसे का सबब बना गिरासू भवन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हादसे का सबब बना गिरासू भवन.
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर हादसे का सबब बना गिरासू भवन
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के मदार गेट इलाके में एक गली में मकान ढहने की घटना के बाद एक बार फिर से शहर में गिरासू और जर्जर भवनों का मुद्दा चर्चा में आ गया है। शहर में करीब 150 से अधिक गिरासू भवन आसपास के लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी इनको ढहाए जाने या फिर से निर्माण किए जाने की ओर उदासीनता है। नगर निगम की दलील है कि अधिकांश मकानों पर अदालत में वाद विचाराधीन है। इसलिए विभाग के हाथ बंधे हुए हैं।
मदार गेट वह इलाका हैै जहां पर काफी संख्या में गिरासू भवन हैं। इससे सटे इलाके सराफा मार्केट, अचल ताल, दुबे के पड़ाव, ऊपरकोट, कनवरी गंज, रेलवे रोड, जयगंज आदि इलाके में भी काफी मकान गिरासू स्थिति में हैं। नगर निगम द्वारा इनको समय-समय पर नोटिस आदि जारी कर दिए जाते हैं।
लेकिन अधिकांश मकानों का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण इनके संबंध में आगे कुछ कार्यवाही नहीं हो पाती है। लेकिन यह हमेशा से ही आसपास के लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश के समय में इनकी स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
इंद्रा मार्केट की गिरासू छत पर उगे पेड़
अलीगढ़। इंद्रा मार्केट के गिरासू भवन की छत पर तो पेड़ तक उग आए हैं। यहां के पार्षद मनीष वूल कहते हैं कि कई बार यहां के अवर अभियंता कपिल कुमार को इस संबंध में शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जबकि इसकी छत पर उगे पेड़ों का आकार बढ़ता ही जा रहा है। इसके संबंध में मुख्य अभियंता को भी अवगत कराया गया है।
गिरासू भवनों से हुए कुछ हादसे
- 2013 में ऊपरकोट इलाके में एक तीन मंजिला भवन का एक हिस्सा गिरने से कई मौत हुई थीं
- 2016 में सराय मानसिंह में गिरासू भवन गिरने से एक महिला सहित कई बच्चे दब गए थे
- 2016 में कालीदह में मकान गिरने से कई लोग इसमें दब गए थे