{"_id":"59bee75b4f1c1b28688b52b3","slug":"101505683291-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगिंग स्टार मोना के सुरों पर थिरकेंगे कदम..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगिंग स्टार मोना के सुरों पर थिरकेंगे कदम..
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगिंग स्टार मोना के सुरों पर थिरकेंगे कदम
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला का ‘रास गरबा’ का भव्य आयोजन 23 सितंबर को धर्मपुर कोर्टयार्ड में होगा। यहां भक्ति के साथ ही गुजरात के प्रसिद्ध लोकनृत्य गरबा के संगम को देखा जा सकेगा। नवरात्र में भक्ति और उल्लास से सराबोर ये अनूठा आयोजन आपको एक सुखद अहसास कराएगा।
इस गरबा रास में फिल्म और टीवी की मशहूर अदाकारा मोना भट्ट आएंगी। मोना भट्ट ने सोनी टीवी के फेम गुरुकुल, दस के दस ले गए दिल, जीटीवी के सारेगामा कैंपस स्पेशल, जीटीवी के सन्सुई अंताक्षरी और डांस रियलटी शो नृत्य का सागर में अपनी नृत्यकला से दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। महेश भट्ट की चर्चित फिल्म राज के रिवर्जन एल्बम और एक अन्य एल्बम ‘आसमां के पार’ में भी उन्होंने जानदार शानदार काम किया है।
दूसरी ओर गुजराती और भोजपुरी फिल्मों की कलाकार व कोरियोग्राफर सोनी बल और उनकी टीम महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है। मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्ट यार्ड में सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12 से दो बजे, तीन से पांच बजे और शाम छह से आठ बजे तक चार बैच में रास गरबा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार बैच का चयन कर सकते हैं। गरबा सीखने के इच्छुक इन 9368122600, 9359755280 और 8392931061 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 22 सितंबर तक प्रशिक्षण चलेगा। गरबा रास के भव्य आयोजन के लिए गरबा समिति का गठन किया गया है, जिसकी संयोजक पूजा सोमानी और लता गुप्ता हैं।