{"_id":"5990b7c24f1c1be6558b47cf","slug":"101502656450-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से वृद्ध की मौत, जाम, हंगामा-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से वृद्ध की मौत, जाम, हंगामा-तोड़फोड़
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से वृद्ध की मौत, जाम-हंगामा-तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित नादा पुल के निकट रविवार सुबह बंदरों को केला खिला रहे वृद्ध को बस ने रौंद दिया। इसमें वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के देरी से आने पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाते हुए नोएडा डिपो की रोडवेज बस समेत कई बाइकों में जमकर तोड़ फोड़ की। इतना ही नहीं एक एडीएम की खाली खड़ी गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंके। रोडवेज बस को फूंकने की कोशिश की। खबर पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लोधा थाना क्षेत्र के नादा वाजिदपुर निवासी 70 वर्षीय कालीचरन पेशे से किसान थे। वह हर रोज खेरेश्वर मंदिर दर्शन करने आते थे और यहां दर्शन के बाद रोड पर बंदरों को केले खिलाते थे।
रविवार सुबह रोजाना की तरह नादा पुल स्थित मंदिर पर बंदरों को केले खिला रहे थे। तभी खैर की ओर से आ रही बस ने उन्हें रौंद दिया। बस की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हालांकि बस चालक बस लेकर भागने में सफल रहा। इस पर लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आई नोएडा डिपो की रोडवेज बस पर पथराव कर लोगों ने बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। सवारियां भी उतरकर भाग गईं। इतना ही नहीं वहां खड़ी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाइक सवारों संग मारपीट तक की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बस में आग लगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
इस दौरान एक एडीएम की खाली गाड़ी पर भी पथराव किया। पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने बस में तो आग नहीं लगाई, लेकिन प्रदर्शन जारी रखा। सूचना मिलने पर एसडीएम कोल भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाया जाम खुलवाया। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों से बदसलूकी भी की। इसकी तहरीर पीड़ित मीडिया कर्मी ने थाने में दी है।