फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए डाटा का होगा सत्यापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए डाटा का होगा सत्यापन

Sat, 05 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए डाटा का होगा सत्यापन
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए डाटा का होगा सत्यापन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कराने के लिए विद्यालयों द्वारा जो डाटा अपलोड किया गया है, उसका अब नोडल अफसर मौके पर जाकर सत्यापन करेंगे और अपनी रिपोर्ट भी देंगे। जांच में गड़बड़ी मिलने पर स्कूल संचालकों की परेशानी बढ़ जाएंगी।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होगा। पिछले साल तक यह व्यवस्था थी कि माध्यमिक शिक्षा महकमा सीधे आवेदन प्राप्त कर लेता था और बाद में ऐसे विद्यालयोें को भी परीक्षा केंद्र बना दिया जाता था, जिन पर संसाधन नहीं होते थे। ऐसे विद्यालयों में जमकर नकल भी होती थी।
विज्ञापन

इस बार शासन ने जब ऑनलाइन केंद्र निर्धारण का फैसला लिया तो सभी विद्यालयों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। इस बाबत इन विद्यालयों द्वारा डाटा अपलोड कर दिया गया है। अब इन विद्यालयों द्वारा जो डाटा अपलोड किया गया है। उसकी जांच नोडल अफसर करेंगे। अधिकारी यह देखेंगे कि डाटा में सभी जानकारी दी गई हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में फर्नीचर, छात्र संख्या, जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय से दूरी, प्रकाश आदि की व्यवस्था है या नहीं। अपने सत्यापन की रिपोर्ट अधिकारी शासन को भी भेजेंगे और यही नहीं बाद में मंडल स्तर से लेकर शासन स्तर से भी इस रिपोर्ट का सत्यापन कराया जाएगा। एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जल्द ही विद्यालयों में जाकर सत्यापन कराया जाएगा। यदि गलत डाटा अपलोड किया होगा तो इसे लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed