फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में जीएसटी की समीक्षा 24 जुलाई को

अलीगढ़ में जीएसटी की समीक्षा 24 जुलाई को

Sat, 22 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में जीएसटी की समीक्षा 24 जुलाई को
जीएसटी की समीक्षा 24 जुलाई को
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रमुख सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं शहरी गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कुमार कमलेश सोमवार को अलीगढ़ में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

वह रविवार शाम लखनऊ से कार द्वारा आगरा पहुंचेंगे और वहां के सर्किट हाउस में ठहरने के बाद सोमवार को अलीगढ़ आएंगे। यहां कलक्ट्रेट सभागार में जिले के व्यापारियों, उद्यमियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से जीएसटी की समीक्षा को लेकर यूपी स्टेट टैक्स विभाग के अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जीएसटी के नोडल अधिकारी एडिशनल कमिश्नर आरएस विद्यार्थी ने बताया कि जीएसटी में अब तक हुए रजिस्ट्रेशन, वैट से जीएसटी में शिफ्ट हुए व्यापारियों की संख्या, जीएसटी में आ रही दिक्कतों के समाधान की बात उनके समक्ष रखी जाएगी। यही नहीं व्यापारियों और उद्यमियों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 वस्तुओं के कर कम हुए

जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक तकरीबन 65 उपयोगी वस्तुओं के कर कम हुए हैं। जिसमें अधिकांश दैनिक उपयोग की वस्तुएं हैं। यूपी स्टेट टैक्स विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन एके जैन ने बताया कि जीएसटी अधिनियम धारा 71 के तहत एंटी प्रोफटेरिंग कमीशन की स्थापना की गई है।

जिसमें जीएसटी लागू होने के बाद वस्तुओं के दाम में आने वाली कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचने की सूरत में संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी निर्देशित कर दिया है। जिन वस्तुओं के कर कम हुए हैं उनकी सूची भी विभाग की ओर जारी की गई है।


सभी अनाज, गुड़, चिढ़वा, जलाने वाली लकड़ी, किताबें, कोयला एवं कोक, रेडीमेड वस्त्र, ईंट, सुपारी, गोंद रेजिन, वनस्पति तेल, खांडसारी, चीनी, लौह धातु अवयस्क, घरेलू एलपीजी, वैक्सीन, डायगनोस्टिक किट, फिश ऑयल, माचिस, कागज, दवाएं, स्टार्च, तैयार मीट, खमीर बेकिंग पाउडर, दंत मंजन, मोमबत्ती, एक्सरे प्लेट एवं फिल्म, निप्पल, रबर ग्लोब, रासायनिक खाद, मैंथा ऑयल, किस्टल, बुड आर्टिकल बुड पल्प, अभ्यास पुस्तिका, ग्राफ पेपर, लोहा एवं इस्पात, बिस्कुट, पाइप एवं फिटिंग, कपड़ा धोने का साबुन, पेस्ट्री केक एवं पास्ता, कनफैक्शनरी सामान, मिनरल वॉटर, सुंगध मिश्रित उत्पाद, पेट्रोलियम कोक, विटुमिन, औद्योगिक रसायन, सुगंधित तेल, हेयर ऑयल एवं साबुन, लकड़ी, टिशू पेपर, नैपकिन, कार्बन पेपर, चाकलेट, नान एल्कोहिल पेय, मार्बल ग्रेनाइट, लुब्रिकेंट, सीमेंट, मोटर व्हीकल एवं दुपहिया, बिजली का सामान, पेंट वार्निश, टायर ट्यूब आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed