{"_id":"597266d74f1c1b2f2d8b458a","slug":"101500669655-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वोट से जीत गए प्रधान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वोट से जीत गए प्रधान जी
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वोट से जीत गए प्रधानजी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
धनीपुर ब्लाक के गांव ईशनपुर के प्रधान अलीमुद्दीन दोबारा से एक वोट के अंतर से प्रधान पद पर चुन लिए गए हैं। उन्हें 322 वोट जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुधीर को 321 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया।
पंचायती चुनाव के दौरान गांव ईशनपुर में प्रधानी के चुनाव के दौरान निर्वाचित घोषित किए गए प्रधान अलीमुद्दीन को 323 वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंदी सुधीर का आरोप था कि एक वोट पर लाल निशान लगा था, उसे निरस्त करने के बजाय अलीमुद्दीन के पक्ष में गिन लिया गया।
इस मामले में उन्होंने एसडीएम कोल न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसे स्वीकार करते हुए शुक्रवार को एसडीएम न्यायालय में दोबारा से वोटों की गिनती कराई गई।
विज्ञापन
एसडीएम कोल डा.पंकज वर्मा ने स्वीकार किया कि लाल निशान वाले वोट को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान प्रधान अलीमुद्दीन को एक वोट से विजयी घोषित किया गया है।