{"_id":"595568d14f1c1b8a7f8b4698","slug":"101498769617-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बिजली कर्मी के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बिजली कर्मी के खिलाफ फूटा गुस्सा
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मी के खिलाफ फूटा आक्रोश, एक्सईएन को घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोगों से बिजली के बढे़ हुए बिलों को सही करने के नाम पर हजारों रुपये लेने के आरोपी बारहद्वारी सब डिवीजन के एक बिजली कर्मी के खिलाफ गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग अपनी शिकायत लेकर नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता का घेराव कर लिया।
आरोपी कर्मचारी के विरोध में नारे लगाए। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप पेंटर आदि भी पहुंच गए। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ को जांच अधिकारी बनाते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए, तब लोग शांत हुए।
बारहद्वारी डिवीजन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर आरोप है कि उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिजली के बिलों को सही करने (उनकी जमा किए जाने वाली धनराशि कम करने) के एवज में पैसे ले लिए हैं।
विज्ञापन
वहां पर पहुंची नसीम बेगम से 20 हजार, छोटी बेगम से 12 हजार, मेराज बेगम से 4500, मो. इसलाक से 20 हजार, भगवान देवी से 5200, विक्की लाल से 5 हजार रुपये ले लिए। यह सभी लोग डिवीजन कार्यालय पहुंचे तो वहां पर आरोपी कर्मचारी और अन्य लोग नहीं मिले। इस पर यह सभी लोग वहीं पर अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंच गए।
सूचना पर भाजपा नेता प्रदीप पेंटर भी अपने समर्थकों सहित पहुंच गए। कर्मचारी की शिकायतों को लेकर भीड़ ने अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा को घेर लिया। बाद में जेपी वर्मा ने सभी को भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह मामला डिवीजन कार्यालय का था। वहां से यह सभी लोग मेरे पास आ गए और पूरी बात बताई। बिलों के सही करने के मामले पहले भी विवादित होते रहे हैं। मैंने इस मामले की जांच के लिए एसडीओ को जांच अधिकारी बनाया है। वह जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जो भी विभागीय नियम हैं उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - जेपी वर्मा, अधिशासी अभियंता, नगरीय विद्युत वितरण खंड, प्रथम