{"_id":"594439254f1c1bea308b47ba","slug":"101497643301-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने रोका एडीए के अधिशासी अभियंता का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने रोका एडीए के अधिशासी अभियंता का वेतन
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने रोका एडीए के अधिशासी अभियंता का वेतन
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
क्वार्सी चौराहे से औद्योगिक क्षेत्र ताला नगरी तक डिवाइडर बनाए जाने का काम अब तक पूर्ण न होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एडीए के अधिशासी अभियंता पीसी पांडेय के एक माह के वेतन पर रोक लगाते हुए संबंधित अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई है। उन पर डिवाइडर निर्माण में लापरवाही का आरोप है।
मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक में कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के भविष्य निधि काटे जाने एवं आर्गेनाइज्ड इकाइयों के श्रमिकों के बैंक एकाउंट खोले जाने की समीक्षा की। कमिश्नर ने श्रमिकों के पीपीएफ कोटे में रकम जमा करने में आनाकानी कर रहे उप श्रम आयुक्त कार्यालय और विभिन्न औद्योगिक यूनिटों के स्वामी व प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी। परिवहन निगम को ताला नगरी तक बस संचालन के आदेश दिए।
उद्यमियों द्वारा हार्डवेयर एवं ताला उद्योग को एक ही श्रेणी में रखने की मांग की गई। कमिश्नर ने विश्वास दिलाया कि उनकी आवाज शासन तक पहुंचा दी जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा फैक्ट्री एक्ट में रजिस्ट्रेशन के विषय में समीक्षा की गई। इस मौके पर उद्यमी नेता नेकराम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, लल्लू सिंह, ओपी राठी के साथ-साथ हाथरस, कासगंज तथा एटा से आए उद्यमी उपस्थित थे। अंत में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की हरदुआगंज आश्रम की ब्रह्म कुमारियों ने आत्मा परमात्मा और नैतिकता विषय पर प्रवचन सुनाए।