फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   100 Patients will be seen daily in the OPD of JN Medical college

मेडिकल कालेज की ओपीडी में 100 मरीज प्रतिदिन देखे जाएंगे

Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
100 Patients will be seen daily in the OPD of JN Medical college
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि की गई है। पहले 70 मरीज देखे जा रहे थे। अब प्रत्येक कार्य दिवस में 100 मरीज देखे जाएंगे। ओपीडी में अलीगढ़ और आसपास के शहरों से आ रहे मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि जो विभाग सभी कार्य दिवसों में खुलेंगे, उनमें ईएनटी विभाग, बाल रोग विभाग, रेडियो डायग्नोसिस, आर्थोपेडिक सर्जरी, त्वचा रोग विज्ञान, मस्तिष्क रोग, सामान्य सर्जरी, मेडिसिन विभाग, मेडिसिन- फालो-अप, टीबी और छाती रोग, प्लास्टिक सर्जरी, मातृत्व और स्त्री रोग, एएनसी, रेडियोथेरेपी, फिजियोथेरेपी कार्यशाला, एनेस्थिसियोलॉजी, जीएस फालो-अप क्लिनिक और नेत्र रोग विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि जिन विभागों में दिवस के अनुसार व्यवस्था की गई है, उन विभागों की ओपीडी में अब 50 मरीज देखे जाऐंगे। पहले कोविड के चलते निलंबित ओपीडी सेवाओं को अब 12 जुलाई को रोगियों को सीमित संख्या के साथ बहाल कर दिया गया था। रोगियों के पंजीकरण सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवसवार इस तरह रहेगी व्यवस्था
- वेल बेबी क्लिनिक (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
- मधुमेह और एंडोक्राइनोलाजी (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार)
- स्पोर्ट्स एंड आर्थोस्कोपी सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार)
- ट्यूमर क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (मंगलवार)
- स्पाइन क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (गुरुवार)
- बाल चिकित्सा, आर्थो क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार)
- आर्थो प्लास्टिक हिप और घुटने-सुपर स्पेशियलिटी (बुधवार)
- दर्द क्लिनिक (सोमवार, बुधवार और शनिवार)
- जीएस स्पेशल ओपीडी (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार)
- न्यूरोसर्जरी (सोमवार, बुधवार और शनिवार)
- सीटीवीएस (मंगलवार और शुक्रवार)
- नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार)
- रूमैटोलाजी सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार)
- न्यूरोलाजी सुपर स्पेशियलिटी (बुधवार)
- जीई क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शुक्रवार)
- बाल चिकित्सा सर्जरी (सोमवार और शुक्रवार)
- कार्डियोलाजी सुपर स्पेशियलिटी (सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार )
- बांझपन क्लिनिक-सुपर स्पेशियलिटी (शनिवार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed