फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   100 days glorification: will also pay attention to house tax

100 दिन का गुणगान: गृह कर पर भी देंगे ध्यान

Tue, 19 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
100 days glorification: will also pay attention to house tax
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते नगर विकास मंत्री एके शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश सरकार के सौ दिन के कार्यों का गुणगान करने आए जिले के प्रभारी मंत्री और नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने गृह-संपत्ति कर पर ध्यान देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इसके विकल्पों पर विचार होगा। उन्होंने प्रदेश व जिले में सौ दिन के कार्यों से खुद को संतुष्ट बताते हुए कहा कि समस्याओं को दूर करने के प्रयास हो रहे हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि वायलिन का तार बनाते समय उसकी आवाज बेसुरी होती है, मगर वायलिन में तार लगकर जब बजता है तो मधुर आवाज देता है। ऐसे ही स्मार्ट सिटी के परिणाम आने वाले समय में बेहद सुखद होंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि पहली बार गर्मी में प्रदेश में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन व वितरण का रिकार्ड बना है। सुबह सफाई की मुहिम के बेहतर परिणाम आ रहे हैं। सुधारने में समय लगता है। इसी का परिणाम है कि योगी - मोदी के नेतृत्व में आधुनिक राज्य बनने जा रहा है। पहली बार इतना बड़ा बजट प्रदेश में पेश हुआ है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश एक मिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश होगा। गुड टू ग्रेट के प्रयास से बेहतर किया जा रहा है। भाजपा शासन की सेवा का ही परिणाम है कि रामपुर व आजमगढ़ के उप चुनाव में जनता ने विश्वास जताया है।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने कहा कि गृहकर के मुद्दे पर उनकी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा हुई है। इसके विकल्प तलाश कर उन पर विचार और जल्द निस्तारण किया जाएगा। पिछले दौरे में ही स्मार्ट सिटी के कामों में देरी पर सुधार तथा नीति बदलने के निर्देश दिए थे। उसी का परिणाम है कि हैबिटेट सेंटर व अचल मंदिर जल्द तैयार होंगे। अवैध मदरसों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में अवैध शब्द के लिए कोई जगह नहीं है, जो अवैध है, उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बिल माफी पर उन्होंने कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है। सिंचाई व पानी के के मामले में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने ट्रांसफर घोटाला, पोखर पर हैबिटेट सेंटर बना होने के सवालों को नकार दिया। ओटीएस में अलीगढ़ नगर विद्युत वितरण मंडल को प्रदेश में पहला स्थान आने पर उन्होंने बधाई दी।

इस मौके पर डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा नेता ठा.श्यौराज सिंह, सुनील पांडेय, राजीव शर्मा एसजेडी, शिव नारायण शर्मा, हरेंद्र सिंह, देवराज सिंह, वैभव गौतम, अनीता जैन, मुकेश शर्मा, डॉ.दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed