{"_id":"671a10a26306157e7b09f4db","slug":"10-years-imprisonment-for-raping-a-teenage-girl-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मुंबई ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी दोषी सिद्ध, हुई 10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मुंबई ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी दोषी सिद्ध, हुई 10 साल की सजा
Thu, 24 Oct 2024 02:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:47 PM IST
सार
युवक किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी घर से जेवरात भी ले गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह बाद उसे तलाश लिया। किशोरी ने बताया कि शाहरुख ने मुंबई में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवक को 10 साल कारावास
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र में छह साल पहले किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में एडीजे पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत ने युवक को दोषी करार दिया है। अदालत ने युवक को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक रघुवंश शर्मा ने बताया कि यह घटना 11 सितंबर 2018 को हुई थी। मामले में देहली गेट क्षेत्र की महिला ने तहरीर देकर कहा था कि उनके मकान से कुछ दूर स्थित एक दुकान पर शाहरुख नाम का युवक आता-जाता था। उनकी बेटी भी वहां जाती थी। युवक उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी घर से जेवरात भी ले गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह बाद उसे तलाश लिया।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि शाहरुख ने मुंबई में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सत्र परीक्षण, साक्ष्यों व गवाही के आधार पर अदालत ने शाहरुख को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम में से 10 हजार रुपये पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन