फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 year old girl sleeping with her mother was woken up at gunpoint and raped

Aligarh: मां के साथ सो रही 10 साल की बच्ची को तमंचे के बल पर जगाकर दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 01 Sep 2023 06:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 06:53 PM IST
सार

आंगन में 10 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। बच्ची की मां ने तहरीर में बताया है कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबा कर उसे चारपाई से उठा लिया। बच्ची को आरोपी घर के अन्य कमरे में ले गया, जहां उसने तमंचे के बल पर डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
10 year old girl sleeping with her mother was woken up at gunpoint and raped
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रात को अपनी मां के साथ सो रही 10 साल की बच्ची को आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर उठाया और दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर सभी की नींद खुल गई। सभी के जागते ही आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। मामले में बच्ची की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरूवार की देर रात उसी मोहल्ले का एक युवक एक घर की छत से कूद कर आंगन में पहुंचा। आंगन में 10 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। बच्ची की मां ने तहरीर में बताया है कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबा कर उसे चारपाई से उठा लिया। बच्ची को आरोपी घर के अन्य कमरे में ले गया, जहां उसने तमंचे के बल पर डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर के सभी लोग जाग गए। देखा तो बच्ची चारपाई पर नहीं थी। कमरे से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। आरोपी को जब लगा कि अब लोग जाग गए हैं, तो वह बच्ची को उठा कर भागने का प्रयास करने लगा। परिवार वालों के द्वारा विरोध दर्ज कराने पर आरोपी बच्ची को वहीं पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां ने रोरावर थाने में तहरीर दी है और बच्ची का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। तहरीर में मोहल्ले के ही 25 साल के युवक पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश के लिए जुट गई है, जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed