फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 percent work of Raja Mahendra Pratap Singh University still incomplete

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय: बस 10 फीसदी कार्य अब तक अधूरा, 21 अक्तूब को पहला दीक्षांत समारोह

Wed, 18 Sep 2024 03:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 03:24 AM IST
सार

आरएमपीएसयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 21 अक्तूबर को विवि का पहला दीक्षांत समारोह होगा। पहले दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के आने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

विज्ञापन
10 percent work of Raja Mahendra Pratap Singh University still incomplete
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का भवन निर्माण अभी 10 फीसदी तक अधूरा है। 90 फीसदी कार्य पूर्ण होने के बाद अब उसकी गुणवत्ता जानने के लिए दो विशेषज्ञों को जिम्मेदारी दी गई है।  

विज्ञापन


विवि भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक कक्ष, पुस्तकालय, कॉमन रूम, छात्रावास, वीसी लॉज, अधिकारियों के आवास सहित अन्य कर्मचारियों के आवास का निर्माण हो चुका है। केवल उसमें फिनिशिंग का काम रह गया है। 13 सितंबर को बारिश का पानी विवि परिसर में आ गया था, क्योंकि विवि की आधार बीम सड़क से दो फुट नीचे है। आसपास इलाकों से बारिश का पानी सड़क के जरिये परिसर में आ गया था। ऐसा कोई कक्ष नहीं था, जहां पानी न भरा हो। 
विज्ञापन


विवि निर्माण के दौरान आधार की बीम सड़क से ऊंची न होने पर कुलपति ने आपत्ति जताई थी, जिस पर दो-तीन महीने निर्माण कार्य भी रुक गया था। कुलपति चाहते थे कि सड़क से बीम की ऊंचाई कम से कम पांच फुट होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। मगर ऐसा नहीं हुआ। विवि का निर्माण कार्य 90 फीसदी पूर्ण हो चुका है। विवि में निर्माण और बिजली कार्य की गुणवत्ता जानने के लिए विवि प्रशासन ने दो विशेषज्ञों की तैनाती की है, जो विवि प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि का निर्माण कार्य 90 फीसदी हो चुका है। केवल फिनिशिंग का काम रह गया है। पिछले दिनों परिसर में बारिश का पानी आ गया था। भविष्य में जलभराव न होने पाए। इसके लिए इंजीनियरों से राय ली जाएगी। -प्रो. चंद्रशेखर, कुलपति, आरएमपीएसयू, अलीगढ़



दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर
आरएमपीएसयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 21 अक्तूबर को विवि का पहला दीक्षांत समारोह होगा। पहले दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के आने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। उनके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अतिथि होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed