{"_id":"5ef39ca5a353255316037f45","slug":"10-people-infected-with-corona-virus-including-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में तीन महिला सहित कोरोना वायरस से 10 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में तीन महिला सहित कोरोना वायरस से 10 लोग संक्रमित
Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
- फोटो : neeraj
कोरोना वायरस का संक्रमण महानगर के प्रत्येक क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसार रहा है। जीटी रोड, आगरा रोड, गूलर रोड एवं रामघाट रोड, रामबाग कॉलोनी, पला साहिबाबाद के अतिरिक्त अतरौली, जट्टारी एवं खैर से भी संक्रमित मरीज निकले हैं। जनपद में मरीजों की संख्या 429 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं निजी लैब से बुधवार को 10 संक्रमित मरीजों की सूचना आई है। माधोनगर जट्टारी की 36 वर्षीय महिला संक्रमित हैं। अग्रसेन मार्केट खैर की 14 वर्षीय किशोर संक्रमित है। गूलर रोड गली नंबर 1 के 60 वर्षीय बुजुर्ग, रामघाट रोड एफसीआई गेट के सामने के 45 वर्षीय व्यक्ति, आगरा रोड की 25 वर्षीय महिला, अचलताल का 24 वर्षीय युवक एवं जीटी रोड बन्नादेवी की 40 वर्षीय महिला संक्रमित हैं।
इसके अतिरिक्त सराय वली अतरौली के 50 वर्षीय व्यक्ति, रामबाग कॉलोनी के 34 वर्षीय युवक एवं पला साहिबाबाद के 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है। जबकि परिजनों को होम क्वारंटीन कर नमूना लेने की तैयारी चल रही है। नगर निगम द्वारा एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडी कार्यालय के बाबू में कोरोना के लक्षण, सीएमओ ऑफिस में कई बीमार
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल के कार्यालय के एक बाबू में कोरोना के लक्षण हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी भी बीमार हैं। एहतियात के तौर पर एडी कार्यालय एवं सीएमओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का नमूना जांच के लिए लिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी को कल बुखार था। दो दिन से वह कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए हैं। उनके ड्राइवर को भी बुखार आया था। एडी कार्यालय के बाबू की तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी चौकन्ना हो गए हैं। इन्हीं लोगों के कंधे पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का भार है। तमाम बातों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं एडी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय के बाबू की तबियत खराब है। दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में उनको क्वारंटीन किया गया है। नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय में भी एहतियात के तौर पर अधिकारी एवं कर्मचारियों का नमूना लिया गया है। शासन के निर्देश पर कोरोना जांच के लिए ड्राइव चला रहे हैं। उसी के अंतर्गत सभी का नमूना लिया जा रहा है।
नगर निगम में कई अधिकारी एवं कर्मचारी होम क्वारंटीन
नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी होम क्वारंटीन हो गए हैं या कर दिए गए हैं। नगर निगम के एक प्रमुख अधिकारी सहित कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसे देखते हुए 70 से अधिक लोगों का नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। नमूना देने के बाद अधिकारी एवं कर्मचारी क्वारंटीन हैं। नगर निगम के अधिकारी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
---