फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 km long 45 meter wide bypass in Khair

अलीगढ़: खैर में बनेगा 10 किमी का 45 मीटर चौड़ा बाईपास, 70 करोड़ लागत, शासन से मंजूरी का इंतजार

Tue, 29 Sep 2026 10:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 29 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

यह हाईवे खैर थाने के सामने से अलीगढ़-पलवल हाईवे, खैर-गोंडा रोड और खैर-वृंदावन के रास्ते से जुड़ेगा। एडीए की महायोजना में इसका निर्माण प्रस्तावित है। जिससे खैर से गोंडा और वृंदावन जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
10 km long 45 meter wide bypass in Khair
बाईपास - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

खैर कस्बे में नया बास नहर से टैटी मार्ग का नवनिर्माण होगा। यह रास्ता चमन नगरिया से होकर गौमत की तरफ आएगा। 70 करोड़ रुपये की लागत से इस 10 किमी लंबे नये रास्ते का निर्माण होगा। इसकी चौड़ाई लगभग 45 मीटर तक होगी। 

विज्ञापन


यह हाईवे खैर थाने के सामने से अलीगढ़-पलवल हाईवे, खैर-गोंडा रोड और खैर-वृंदावन के रास्ते से जुड़ेगा। यह एडीए की महायोजना में इसका निर्माण प्रस्तावित है। जिससे खैर से गोंडा और वृंदावन जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एडीए के वीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि इस रास्ते के निर्माण के लिए एडीए ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रख दिया है। अनुमोदन लिया जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गौर हो कि खैर क्षेत्र टप्पल और यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक है। इसलिए इस क्षेत्र के विकास पर प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed