फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.67 lakh stolen from brother-in-law s house accused arrested

अलीगढ़: बहनोई के घर से 1.67 लाख रुपये की नकदी की पार, आरोपी गिरफ्तार, भांजी ने पुलिस को बताई मामा की ये हरकत

Sun, 27 Mar 2022 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ 
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़  Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Mar 2022 10:00 PM IST
सार

नगला मसानी में एक भाई ने बहन के पर्स से घर की चाबी लेकर बक्से में रखे 1.67 लाख रुपये, पायलें, कर्दनी चोरी कर ली। उसे चोरी करते हुए उसकी पांच साल की भांजी ने देख लिया। घर में उस समय वह दोनों ही थे। रात में बहनोई दरबार सिंह व उसकी पत्नी पूनम घर आए तो बेटी ने पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
1.67 lakh stolen from brother-in-law s house accused arrested
चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ में देहली गेट के नगला मसानी में शनिवार रात गोंडा निवासी एक युवक अपने ही बहन-बहनोई के घर से 1.67 लाख रुपये नकदी व जेवर चोरी कर ले गया। चोरी करते समय उसकी पांच साल की भांजी ने उसे देख लिया और पुलिस को सच बता दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी व जेवर बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगला मसानी निवासी दरबार सिंह की बड़ी बेटी की अगले माह शादी है। बेटी की शादी के लिए दरबार सिंह ने शुक्रवार को एक प्लाट बेचा था। जिसकी रकम 1.67 लाख रुपये घर में ही रखी थी। शनिवार शाम दरबार सिंह का साला विष्णु निवासी मादर गोंडा यहां आया। जब वह आया तो उसकी पांच वर्षीय भांजी घर में अकेली थी।
विज्ञापन


इसी दौरान अपनी बहन के पर्स में से घर की चाबी लेकर बक्से में रखे 1.67 लाख रुपये, चांदी की पायलें, कर्दनी आदि चोरी कर निकल गया। रात में दरबार सिंह व उसकी पत्नी पूनम घर आए तो बेटी ने पूरी बात बताई। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर विष्णु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह सच उगल गया और चोरी का पूरा माल बरामद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed