फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Alert in UP on Holi Tight security arrangements mosques covered control rooms set up

Alert in UP on Holi: इन जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कहीं ढकी गईं मस्जिदें तो कहीं बनाए गए कंट्रोल रूम

Thu, 13 Mar 2025 07:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 07:03 PM IST
सार

रंगों के इस त्योहार को शांति और बिना तनाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। आइए देखतें हैं यूपी में कहां कैसे किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम...
 

विज्ञापन
Alert in UP on Holi Tight security arrangements mosques covered control rooms set up
अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में होली के रंग में कहीं किसी तरह की भंग न पड़े इसके लेकर प्रदेश में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां तक की होली के दिन जुमे की नमाज का वक्त भी बदल दिया गया है। संभल में मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। इससे पहले बरेली में निकली ऐतिहासिक राम बरात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। अब शुक्रवार को होली मनाई जानी है रंगों के इस त्योहार को शांति और बिना तनाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन

मेरठ में होली पर माहौल खराब किया तो खैर नहीं, 200 कलस्टर मोबाइल टीम करेंगी कार्रवाई
मेरठ में होली और दुल्हेंडी को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में 1895 जगह पर होलिका का दहन होगा। जिसमें शहर में 908 और देहात में 987 जगह पर होलिका का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में पुलिस की विशेष टीम 200 कलस्टर मोबाइल तैयार की गई हैं। माहौल खराब करने की कोशिश करने व झगड़ा करने वालों पर पुलिस की ये टीम सख्त कार्रवाई करेगी। आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में होली के जुलूस निकलने को लेकर प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी जुमे की नमाज
होली और होली से एक दिन पूर्व निकलने वाले गुलाल के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाली दस मस्जिदों को कवर कराया गया है। जिससे किसी तरह की आशांति न फैले। वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद कमेटी ने भी जुमे की नमाज का समय 2.30 बजे तय कर दिया है। इसका एलान जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने किया है। आगे पढ़ें

विज्ञापन

कानपुर में निगरानी के लिए बनाए गए चार कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी पूरी
कानपुर में 13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह का कार्यक्रम एक साथ होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार में किसी तरह की खलल न हो, इसके लिए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कोतवाली, आई ट्रिपल सी नगर निगम, रावतपुर और बाबूपुरवा में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जलकल, स्वास्थ्य, केस्को, आबकारी, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। यह अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। रावतपुर रामलला मंदिर से जुलूस के साथ अन्य शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं। साथ ही माहे रमजान भी है। 13 मार्च को होलिका दहन के दिन जुलूस भी निकाला जाएगा। आगे पढ़ें...

बरेली में निकली ऐतिहासिक राम बरात, शहर में कड़ी सुरक्षा
बरेली में बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक राम बरात निकली तो पूरे शहर में होला का उल्लास छा गया। सुबह करीब 10 बजे बमनपुरी स्थित नृसिंह मंदिर में पूजा-पाठ के बाद राम बरात का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी के स्वरूप 164 साल पुराने लकड़ी के रथ पर सवार हुए। इस रथ को भव्य रूप से सजाया गया। नृसिंह मंदिर से जैसे राम बरात का मुख्य रथ निकला तो शहरवासी बराती बनकर झूम उठे। रंग-गुलाल के साथ पुष्प वर्षा होने लगी। आगे पढ़ें...

शाहजहांपुर में होली पर बरसेंगे सौहार्द के फूल, मुस्लिम समाज के लोग करेंगे 'लाट साहब' का स्वागत
शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस में मुस्लिम बहुल क्षेत्र किला में सौहार्द के फूल बरसेंगे। यहां के मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों के सामने लाट साहब पर फूल बरसाकर एकता की मिसाल कायम करने का वादा किया। स्पष्ट किया कि सौहार्द पर आंच नहीं आने देंगे। इस बार जुमे की नमाज और होली एक साथ होने के कारण पुलिस और प्रशासन चिंतित है। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस काफी मशक्कत कर रही है। शहर में होली पर लाट साहब का जुलूस किला क्षेत्र से होकर निकलता है। यहां पर मुस्लिम बहुल इलाका होने के चलते खतरा बना रहता है। आगे पढ़ें...

अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई घंटाघर की मस्जिद
अयोध्या में होली के मौके पर घंटाघर की मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। चौक घंटाघर स्थित शिया समुदाय की हसन खां मस्जिद को जिला प्रशासन ने मस्जिद के मौलाना के सहयोग से ढकवा दिया है। ताकि, होली के समय इस पर रंग न पड़े। जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। ताकि, किसी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे। बृहस्पतिवार को इसी मस्जिद के सामने चौक में सराफा व्यवसायियों ने होली खेली। रंग से बचने के लिए मस्जिद को पहले ही ढक दिया गया। शुक्रवार को हिंदू समुदाय होली का पर्व मनाएगा। ऐसे में दो दिन मस्जिद तिरपाल से ढकी रहेगी। रामनगरी में होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन परंपरागत रूप से चौक के सराफा व्यवसाई होली का त्योहार मनाते हैं। आगे पढ़ें...

लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी लखनऊ में होली और जुमे की नमाज के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। साइबर सेल सोशल मीडिया पर निगरानी रखे हुए है।

होली को लेकर हाई अलर्ट पर बाराबंकी पुलिस, ड्रोन कैमरों से निगरानी 
होली के त्योहार को देखते हुए बाराबंकी जिले में प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट मोड में है। जिलेभर में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है। खासकर उन मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जहां से होली के जुलूस और टोलियां निकलेंगी। संवेदनशील इलाकों में स्थित मस्जिदों को ढका गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिले में इस बार 3076 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सबसे ज्यादा 200 से अधिक होलिका दहन असंद्रा थाना क्षेत्र में होने हैं। इसके अलावा सिद्धौर, डलई, इचौली, रामनगर और मसौली के सआदतगंज में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की साइबर और मीडिया सेल सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed