Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four control rooms have been set up for monitoring during festivals security arrangements are also complete

Kanpur: त्योहारों में निगरानी के लिए बनाए गए चार कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी पूरी

Thu, 13 Mar 2025 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Mar 2025 03:57 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने एसडीएम और एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया है। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। होली के त्योहार पर सभी अधिकारी अपने-अपने कंट्रोल रूम में रहेंगे।

Four control rooms have been set up for monitoring during festivals security arrangements are also complete
होली 2025 - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

    कानपुर में 13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह का कार्यक्रम एक साथ होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार में किसी तरह की खलल न हो, इसके लिए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कोतवाली, आई ट्रिपल सी नगर निगम, रावतपुर और बाबूपुरवा में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।


    जलकल, स्वास्थ्य, केस्को, आबकारी, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। यह अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। रावतपुर रामलला मंदिर से जुलूस के साथ अन्य शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं। साथ ही माहे रमजान भी है। 13 मार्च को होलिका दहन के दिन जुलूस भी निकाला जाएगा।

    विज्ञापन
    अधिकारी अपने-अपने कंट्रोल रूम में रहेंगे
    250 ऐसी मस्जिद हैं, जहां तरावीह पढ़ी जाएगी। वहीं, 100 मस्जिद ऐसी हैं, जिनके पास होलिका दहन कार्यक्रम होगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम और एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया है। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। होली के त्योहार पर सभी अधिकारी अपने-अपने कंट्रोल रूम में रहेंगे।

    विज्ञापन

    Followed