UP: होली को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस और प्रशासन, ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू, पीएसी तैनात
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। वहीं, जुलूस के रास्ते में आने वाली मस्जिदों को ढका गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के त्योहार को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट मोड में आ गए हैं। जिलेभर में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है। खासकर उन मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जहां से होली के जुलूस और टोलियां निकलेंगी। संवेदनशील इलाकों में स्थित मस्जिदों को ढका गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जिले में इस बार 3076 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सबसे ज्यादा 200 से अधिक होलिका दहन असंद्रा थाना क्षेत्र में होने हैं। इसके अलावा सिद्धौर, डलई, इचौली, रामनगर और मसौली के सआदतगंज में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की साइबर और मीडिया सेल सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं घरों की छतों पर कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं रखी गई है। साथ ही, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।
इसके अलावा, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.