{"_id":"71175d7830901d961c16f948ef4d524f","slug":"alert-in-up-after-batla-house-judgement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटला हाउस पर फैसले के बाद यूपी में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटला हाउस पर फैसले के बाद यूपी में अलर्ट
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटला हाउस एनकाउंटर में अदालत के शहजाद को दोषी ठहराने के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गड़बड़ी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस के साथ ही राज्य की खुफिया एजेंसी, एटीएस व एसटीएफ को भी सतर्क किया गया है।
आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ अवांछनीय तत्वों के गड़बड़ी फैलाने की कोशिशों की सूचना मिलते ही बुधवार रात से ही सतर्कता बढ़ा दी गई।
जिलों की पुलिस को कड़ी चौकसी रखने के साथ ही धार्मिक स्थलों के इर्दगिर्द पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है। हालांकि, रमजान और सावन के मद्देनजर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पहले से सुरक्षा प्रबंधों का इंतजाम किया गया है लेकिन बाटला हाउस मामले को देखते हुए और चौकस रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
अलर्ट के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को देखते ही उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है।