{"_id":"95c64b9a-6b55-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-yadav-will-launch-child-health-guarantee-scheme-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आज से शुरू होगी बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आज से शुरू होगी बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से दस तक के छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण और मुफ्त इलाज की योजना की शुरूआत गुरुवार से हो रही है। 'आर्शीवाद बाल स्वास्थ्य गारंटी' नामक इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करेंगे। इस योजना में बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग के साथ जांच और उपचार भी किया जाएगा। जांच के बाद स्कूल के हर विद्यार्थी को एक बाल स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्ड में विद्यार्थी के स्वास्थ्य का समस्त डाटा मौजूद होगा।
विज्ञापन
इस योजना की शुरुआत से पहले हर जिले में दो मेडिकल टीमों का गठन किया जा चुका है। करीब 820 ब्लाकों पर 1640 टीमों का गठन किया जा चुका है। एक टीम में संविदा पर एमबीबीएस डाक्टर और दूसरी टीम में संविदा पर आयुष डाक्टर रखे गए हैं। इसके अलावा जिलों में शिक्षकों को इसकी ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
हर स्कूल में एक फर्स्ट एड बाक्स
इस योजना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक रिसोर्स सेंटर को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में हर स्कूल में एक फर्स्ट एड बाक्स रखा जा रहा है। स्कूलों में आयरन फोलिक एसिड और डी वार्मिंग की गोली की भी व्यवस्था जा रही है।
विज्ञापन
जिले में गठित टीम को एक वाहन दिया जा रहा है। वह स्कूल और गांव में जाकर बच्चों की सेहत की जांच करेगी। जांच के बाद एक कार्ड बच्चों के नाम से दिया जाएगा। बच्चों को दिए जाने वाले बाल स्वास्थ्य कार्ड में ही मेडिकल टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद आंकड़ा दर्ज किया जाएगा। इसमें शिक्षक की मदद से स्कूल के सभी छात्रों का वजन, लम्बाई, नजर की जांच और उनके द्वारा चिन्हित कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक द्वारा किया जाएगा।
करीब छह करोड़ बच्चों के जांच का लक्ष्य
मेडिकल टीम को एक कैमरा भी दिया जाएगा। जांच के दौरान विद्यार्थी की फोटो खींचकर उसे स्वास्थ्य कार्ड पर लगाया जाएगा। अगर जांच के दौरान कोई छात्र गंभीर बीमार मिलता है तो उसे जिला अस्पताल या उससे बड़े अस्पताल में भेजा जाएगा। योजना के तहत चौदह साल तक के करीब छह करोड़ बच्चों के जांच का लक्ष्य रखा गया है।
55 अस्पतालों के निर्माण का शिलान्यास
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को ही प्रदेश के करीब 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 55 नए अस्पतालों का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा एनआरएचएम की करीब 25 करोड़ की धनराशि से क्वीन मेरी अस्पताल में बनने वाले 100 बिस्तरों के अस्पताल की धनराशि भी सौंपेगे। इसके अलावा वह किंग जार्ज मेडिकल कालेज में बीस करोड़ की लागत से बनने वाले नर्सिंग स्कूल आफ एक्सीलेंस की भी धनराशि देंगे। इसके अलावा अस्पतालों में बनने वाले एनआईसीयू के लिए उपकरण भी सौंपे जाएंगे।