{"_id":"66509664-cd51-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-yadav-s-janta-darshan-again-begin-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अखिलेश फिर से देंगे जनता को 'दर्शन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अखिलेश फिर से देंगे जनता को 'दर्शन'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम फिर से शुरू होने जा रहा है। बुधवार, पांच जून से शुरू होने जा रहे जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस पहले जनता दर्शन में मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अफसर इसमें मौजूद रहेंगे।
जनता दर्शन कार्यक्रम को पिछली माया सरकार में बंद कर दिया गया था। कालीदास मार्ग पर आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित था।
पिछले साल समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया। लेकिन बीते छह महीने से अखिलेश सरकार में भी यह कार्यक्रम बंद हो गया था। अब सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
चूंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, इसलिए वह जनता की समस्याओं को नहीं सुन पाएंगे। उनकी जगह दूसरे मंत्री कार्यक्रम में रहेंगे।
विज्ञापन