{"_id":"b5936770-d430-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-wants-to-be-national-face-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का राष्ट्रीय चेहरा बनने यूपी से बाहर निकले अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का राष्ट्रीय चेहरा बनने यूपी से बाहर निकले अखिलेश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ही नहीं अब सूबे से बाहर मुलायम सिंह के बाद समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा बनने की कोशिश में अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जुट गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, अखिलेश यादव कर्नाटक, उत्तराखंड समेत कई राज्यों का दौरा कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की तैयारी में हैं। जो काम मुलायम सिंह यादव ने शुरू किया, अब उसे अखिलेश जारी रख रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से अखिलेश यादव कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक चुनाव में पार्टी का एक विधायक जीता है। वह उन्हें जीत की बधाई देने के लिए बेंगलुरू गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी वहां उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कुल सीटों में से आधे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
इसी तरह दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के चुनाव लड़ने की बात है।
सपा महासचिव नरेश अग्रवाल कहते हैं कि राजस्थान में वहां लोग चाहते है कि सपा चुनाव लड़े। अखिलेश अभी कुछ समय पहले जयपुर भी गए थे। इससे पहले वह मध्य प्रदेश भी गए थे। अब कर्नाटक भी इसी कड़ी का हिस्सा है।