{"_id":"760a10a0-d380-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-s-laptop-wet-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को बंटने आए 'अखिलेश' के लैपटॉप बारिश में भीगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को बंटने आए 'अखिलेश' के लैपटॉप बारिश में भीगे
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को बांटने के लिए आए 85 लैपटॉप स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते वर्षा के पानी में भीग गए। जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश की गोला तहसील में 1170 लैपटॉप लखनऊ से कुछ दिन पहले भेजे गए। तहसील प्रशासन ने इन्हें स्ट्रांग रूम के जिस कमरे में रखा था, उसमें वर्षा का पानी घुस गया।
विज्ञापन
जिससे उसमें रखे कई लैपटॉप के कवर भीग गए। बुधवार को जिलाधिकारी ने गोला पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि नीचे रखे 85 लैपटॉप के गत्ते बारिश के पानी में भीग गए।
विज्ञापन
उनमें से कुछ लैपटॉप को चला कर देखा गया तो वह ठीक थे, लेकिन फिर भी जिला प्रशासन ने भीगे सभी 85 लैपटॉपों का वितरण न करने का फैसला किया है।
इनको वापस भेजा जा रहा है तथा उनके स्थान पर दूसरे लैपटॉप मंगाए जा रहे हैं। डीएम ने स्वीकार किया कि इस मामले में प्रथम दृष्ट्या तहसील प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
पूरे मामले की रिपोर्ट मिलने पर उसी के आधार पर वह स्वयं कार्रवाई करेंगी, साथ ही इसकी एक रिपोर्ट कार्रवाई के लिए शासन को भी भेजेंगी।
तहसीलदार पर गिर सकती है गाज!
लैपटॉप भीगने के मामले में गोला तहसीलदार केबी सिंह घिर गए हैं। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से लैपटॉप वितरण की योजना भी एक है, इसलिए जिला प्रशासन इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
सूत्रों की माने इस मामले में तहसीलदार पर गाज गिरना तय मानी जा रही है।