फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh action against officers in up

खराब प्रदर्शन कर रहे अफसरों से अखिलेश ने मांगा जवाब

Sun, 28 Jul 2013 12:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
akhilesh action against officers in up

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास कार्यक्रमों में खराब प्रदर्शन के आधार पर फैजाबाद व रायबरेली समेत 10 जिलों के जिलाधिकारियों और सीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को आगाह किया है कि विकास कार्यक्रमों में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल, इंदिरा आवास, लोहिया आवास व एनआएएलएम व अन्य कार्यक्रमों में चालू वित्त वर्ष में खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने एकसाथ दस जिलों के डीएम व सीडीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जिन जिलों के डीएम और सीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, उनमें फैजाबाद व रायबरेली के अलावा हमीरपुर, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, कानपुर नगर, ललितपुर व जालौन शामिल हैं। इन जिलों में विकास कार्यक्रमों की हालत बेहद खराब बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अफसरों को हिदायत दी है कि विकास कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से पूरा किया चाहिए। आम जन को योजनाओं की अधिक से अधिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। जन कल्याणकारी नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। इसमें कोताही सामने आने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

ये हाल तो होना ही था
शासन ने मनरेगा व राष्ट्रीय ग्रामीण लवलीहुड मिशन (एनआरएलएम) जैसे कार्र्यों की अलग से निगरानी व क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त मनरेगा व उपायुक्त स्वत: रोजगार की अलग-अलग तैनाती की थी। इनकी तैनाती को लेकर काफी समय बीत चुका है।


ग्राम्य विकास विभाग के अफसर बताते हैं कि  शासन ने अब तक इन अफसरों का जॉब चार्ट तक फाइनल नहीं किया है। ऐसे में इन अफसरों के पास कोई खास काम नहीं है और डीडीओ व पीडी पर काम का दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed