{"_id":"5db095898ebc3e0142328d9f","slug":"aircraft-going-from-delhi-to-patna-reached-varanasi-due-to-technical-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पटना जा रहा विमान डायवर्ट होकर पहुंचा वाराणसी, यात्री ने जाने से किया इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पटना जा रहा विमान डायवर्ट होकर पहुंचा वाराणसी, यात्री ने जाने से किया इंकार
Wed, 23 Oct 2019 11:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान डायवर्ट होकर बुधवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एक घंटे 40 मिनट बाद विमान वापस पटना के लिए उड़ान भरा। इस दौरान एक यात्री ने बेचैनी की वजह से यात्रा से इंकार कर दिया। स्पाइसजेट का विमान एसजी 8999 नई दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरा था।
विमान में 165 यात्री सवार थे। नई दिल्ली से उड़ान भरने के बाद पायलट को जानकारी हुई कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। इस पर पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया और विमान को डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट पर 9:30 बजे उतारा। तकनीकी खामी दुरुस्त होने के बाद 11:10 बजे पटना के लिए विमान वापस उड़ान भरा।