{"_id":"afcbdd82b9bd6991d2b9f7b0df2e7ec5","slug":"aipmt-application-begain","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बनने के लिए ‘NEET’ बंद, ‘AIPMT’ का आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बनने के लिए ‘NEET’ बंद, ‘AIPMT’ का आवेदन शुरू
अखिलेश मिश्र/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के केन्द्रीय मेडिकल संस्थानों एवं राज्यों के मेडिकल कॉलेजों की 15 फीसदी सीटों पर प्रवेश के लिए सीबीएसई ने ऑल इंडिया पीएमटी (एआईपीएमटी) 2014 के लिए आवेदन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। सीबीएसई की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो गई है। इससे पहले सीबीएसई ने 2012 में पहली बार देश भर में संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ का आयोजन किया था। राज्यों और बड़े केन्द्रीय मेडिकल संस्थानों की ओर से ‘नीट’ से किनारा करने के बाद एक बार फिर से ‘एआईपीएमटी’ का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से ‘एआईपीएमटी’ के लिए जारी आवेदन में 2012 में जारी नीट के परीक्षा पैटर्न को स्वीकार कर लिया गया है। सीबीएसई की ओर से एआईपीएमटी 2014 के लिए जारी आवेदन में कई राज्य जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएचयू, एएफएमसी पुणे, हमदर्द विवि, दिल्ली विवि मेडिकल कॉलेज, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा, रोहतक मेडिकल विवि, हिमांचल प्रदेश मेडिकल विवि, झारखंड विवि, मध्य प्रदेश मेडिकल प्रवेश परीक्षा सहित उड़ीसा, पंजाब, नागालैंड की राज्य सरकारों ने एआईपीएमटी के जरिए प्रवेश का विकल्प चुना है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में मार्गदर्शन करने वाले डॉ. एके वर्मा ने बताया कि इसके बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सीपीएमटी का आयोजन पूर्व की भांति किया जाएगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से 2013 में हुई नीट से राज्यों एवं बड़े संस्थानों के किनारा करने और कोर्ट के आदेश पर दोबारा एआईपीएमटी कराने के निर्णय के बाद आवेदन जारी किए गए हैं।
महत्वपूर्ण बिन्दु
सीबीएसई ने इस बार प्रवेश परीक्षा को नीट की ही तर्ज पर एक चरण में ही कराने का किया है फैसला।
सीबीएसई की ओर से पहले दो चरणों में होता था एआईपीएमटी का आयोजन।
एआईपीएमटी में कुल 180 प्रश्न होंगे, इसमें 90 प्रश्न भौतिकी और रसायन विज्ञान के तथा 90 प्रश्न जीव एवं वनस्पति विज्ञान के होंगे।
प्रमुख तिथियां
एआईपीएमटी प्रवेश परीक्षा- चार मई 2014
आवेदन की प्रक्रिया एक से 31 दिसंबर 2013 के बीच
ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंट सीबीएसई भेजने की तिथि-10 जनवरी 2014
एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक से 31 जनवरी 2014 के बीच
विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट सीबीएसई भेजने की अंतिम तिथि पांच फरवरी 2014