फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zoom Airlines flight starts between Delhi to Agra

खुशखबर: दिल्ली-आगरा के बीच 'जूम एयर' की उड़ान शुरू, शनिवार से जैसलमेर के लिए भी फ्लाइट

Fri, 01 Nov 2019 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Zoom Airlines flight starts between Delhi to Agra
जूम एयरलाइंस का विमान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दिल्ली-आगरा के बीच चली जूम एयर की उड़ान शनिवार से जैसलमेर के लिए भी शुरू हो जाएगी। पहले दिन केवल दिल्ली-आगरा के बीच जूम एयर ने फ्लाइट का संचालन किया। शनिवार से सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-आगरा-जैसलमेर रूट पर उड़ान संचालित होने का दावा एयरलाइंस प्रबंधन ने किया है। एयरलाइंस ने वेबसाइट पर जैसलमेर के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जूम एयर लाइंस की पहली उड़ान गुरुवार सुबह आगरा आई, लेकिन यह आगरा से ही वापस दिल्ली लौट गई। जैसलमेर और बीकानेर के लिए उड़ान का दावा किया गया था, लेकिन बीकानेर के लिए कंपनी फिलहाल फ्लाइट संचालित नहीं करेगी। जैसलमेर के लिए शनिवार से उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ये रहेगा शिड्यूल
शहर    -  प्रस्थान  -  शहर  -  आगमन
दिल्ली  -  सुबह 10.10   -  आगरा -   11.15
आगरा  -  सुबह 11.45  -  जैसलमेर  -  01.00
जैसलमेर  - शाम 04.00  -  आगरा  -  05.10
आगरा   -  शाम 05.40  -  दिल्ली  -  06.20

50 सीट वाले विमान में दिल्ली से एक यात्री आया, आगरा से दो गए 

गुरुवार सुबह जूम एयर ने औपचारिक रूप से अपनी पहली फ्लाइट दिल्ली और आगरा के बीच संचालित की। सुबह 11.15 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से जूम एयर का 50 सीटर बंबार्डियर विमान उतरा, लेकिन आगरा के लिए केवल एक यात्री ने ही सफर किया। 

शाम को 5.40 बजे यह फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई, लेकिन इसमें केवल दो यात्री ही दिल्ली गए। जूम एयर द्वारा फ्लाइट का प्रचार-प्रसार न करने से पहले दिन यात्रियों की संख्या बेहद कम रही, जबकि एलायंस एयर की जयपुर-आगरा उड़ान पहले ही दिन से फुल चल रही है। 

एयर डेक्कन शुरू नहीं कर पाई दिल्ली-आगरा उड़ान

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयर डेक्कन को आगरा-दिल्ली के बीच उड़ान का रूट आवंटित किया गया था। एयरलाइंस को सहमति पत्र भी जारी कर दिया गया और 8 जनवरी 2018 से फ्लाइट शुरू करनी थी।

कंपनी ने तारीख बढ़ाकर जून की, फिर अगस्त और फिर अक्तूबर, लेकिन उड़ान शुरू नहीं कर पाई। इससे पहले भी एयर डेक्कन 2005 में दिल्ली-आगरा के बीच उड़ान लेकर आई थी। तब कैप्टन गोपीनाथ के साथ तत्कालीन सांसद राज बब्बर दिल्ली से आगरा उसी उड़ान में आए थे, पर फ्लाइट चल न सकी। 

दिल्ली से आगरा होते हुए जैसलमेर तक की यह उड़ान आगरा के लिए फायदेमंद तभी होगी, जब यह नियमित रहे। पहले की तरह कुछ दिन चलकर ही अगर यह उड़ान रोक दी गई तो उसका कोई फायदा नहीं मिलेगा। गोल्डन ट्रायंगल के शहरों को फ्लाइट के जरिए जोड़ना पर्यटन के लिए बेहतर कदम है। - संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन

आगरा-दिल्ली उड़ान की जगह आगरा को दक्षिण भारत के महानगरों बंगलूरू, गोवा, हैदराबाद, मुंबई आदि शहरों से जोड़ने की जरूरत है। यह उड़ान नियमित रहे तभी इसका फायदा मिल पाएगा- राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed