{"_id":"690527262dcadd5c800b2547","slug":"zonean-pioneers-and-stallions-won-the-matches-the-final-will-be-held-today-agra-news-c-365-1-sagr1044-105102-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जोनियन पायनियर और स्टैलियंस ने जीते मैच, आज होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जोनियन पायनियर और स्टैलियंस ने जीते मैच, आज होगा फाइनल
विज्ञापन
सेंट जोंस की टीम
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्रों के बीच कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जोनियन पायनियर और जोनियन स्टैलियंस के मध्य रविवार को होगा। शुक्रवार को दोनों ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
पहला मैच जोनियन पायनियर और टाइटन टीम के मध्य खेला गया। पायनियर टीम ने 148 रन के विशाल अंतर से मैच जीता। टॉस जोनियन टाइटन के कप्तान धर्मेंद्र सिंह ने जीतकर पायनियर टीम को पहले बल्लेबाजी दी। पायनियर ने मुकेश आसवानी के तूफानी शतक 114 रन (53 गेंद) और जस्सी सिंह के 79 रन (56 गेंद) के बल पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 248 रन बनाए। टाइटन के अनमोल असीजा ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी टाइटन टीम मात्र 100 रन ही बना सकी। मुकुल खेतरपाल ने 28 व राकेश गोस्वामी ने 16 रन बनाए। पायनियर के डॉ. पराग गौतम और प्रणय छिब्बर ने 2-2 और कप्तान अजय कदम ने 1 विकेट लिया। मुकेश आसवानी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच जोनियन ग्लैडिएटर और जोनियन स्टैलियंस के मध्य खेला गया इसमें स्टैलियंस की टीम 36 रन से विजेता बनी। टॉस ग्लैडिएटर के कप्तान सुमित बिभव ने जीता और पहले फील्डिंग की। स्टैलियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। फैजल रईस ने 49, मनीष ने 24 और योगेश कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। ग्लैडिएटर के जॉन अभिषेक, विनोद चौधरी और हरप्रीत नंदा ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में ग्लैडिएटर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। अमित अरोरा ने नाबाद 22 और जॉन अभिषेक ने 19 रन बनाए। स्टैलियंस के फैजल रईस ने 2, स्वप्निल सिंह, गोपाल दीक्षित, शिवेंद्र पाठक, आकाश भारद्वाज और सौरभ शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच फैजल रईस को चुना गया।