{"_id":"5fdb92118ebc3e3f6005f2a8","slug":"zila-badar-arrest-mainpuri-news-agr4724195193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमा में घूम रहे दो तड़ीपार हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमा में घूम रहे दो तड़ीपार हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो जिला बदर अपराधी गिरफ्तार किए। दोनों को डीएम के आदेश के बाद छह छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय से पूर्व ही दोनों जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी संजू पुत्र बलवीर और सिपाही राम पुत्र मान सिंह के खिलाफ वर्ष 2018 में मारपीट, धमकी, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दोनों के आपराधिक क्रिया कलाप को देखते हुए इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
डीएम के आदेश पर दोनों को छह-छह माह के लिए तड़ीपार किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि जिला बदर अपराधियों को बृहस्पतिवार को गांव स्थित घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों जिला बदर की अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही सीमा में प्रवेश कर गए थे। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।