{"_id":"5e3312ae8ebc3e7d6711481f","slug":"zamiya-cand-mai-post-vayral-kasganj-news-agr427185241","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामियाकांड को लेकर कासगंज में हलचल, पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन गुप्ता के मामले में वायरल पोस्ट
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया यूनीवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध के दौरान हुए गोलीकांड से कासगंज में हलचल मच गई। गोलीकांड के आरोपी ने इस घटना को चंदन गुप्ता की मौत के बदले की पोस्ट बनाकर वायरल करते हुए सनसनी फैला दी। पोस्ट वायरल हुई और खबर मीडिया में चली तो सुगबुगाहट बढ़ गई और पुलिस सतर्क हो गई। हालांकि चंदन के परिवार ने गोलीकांड के आरोपी रामभक्त गोपाल से किसी प्रकार का संबंध नहीं बताया है।
विज्ञापन
हमें चाहिए आजादी के नारे लगा रहे जामिया मिलिया के एक छात्र को रामभक्त गोपाल नाम के युवक ने हाथ में गोली मार दी और गोली मारते ही फेसबुक पर लिखा कि यह पहला बदला चंदन के लिए है। इससे पहले भी 29 जनवरी को रामभक्त गोपाल ने चंदनभाई यह बदला तेरे लिए होगा कि पोस्ट लिखकर उसका फोटो शेयर किया। बृहस्पतिवार दोपहर को जामिया में घटना होने के बाद इस पोस्ट से कासगंज में सनसनी फैल गई। लोग चंदन गुप्ता के परिवार से संपर्क करने लगे। हालांकि चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता और भाई विवेक गुप्ता ने रामभक्त गोपाल नाम के युवक से परिवार का कोई संबंध नहीं बताया। चंदन के भाई का कहना है कि उसके भाई चंदन के देश में कई फॉलोअर हैं। उनमें से ही कोई फॉलोअर रहा होगा, लेकिन इस नाम के युवक से कोई परिचय नहीं है। इधर पोस्ट को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है और निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।