फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Zahar Khuranas looted the young man of Farrukhabad unconscious

Etah News: जहर खुरानों ने फर्रुखाबाद के युवक को बेहोश कर लूटा

Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Zahar Khuranas looted the young man of Farrukhabad unconscious
एटा। गाजियाबाद से घर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। नकदी, सामान और मोबाइल फोन लूटकर बस में ही युवक को छोड़ गए। बस चालक उसको बेहोशी की हालत में एटा रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ गया। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिला फर्रुखाबाद थाना राजेपुर के गांव पारसपुर सलेमपुर निवासी रंजीत कुमार को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया। उससे 8 हजार रुपये, कपड़ों का बैग और 18 हजार कीमत का मोबाइल फोन लूटकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रोडवेज बस में सवार हुआ और फर्रुखाबाद का टिकट लिया। लालकुंआ निकलने के बाद सीट पर बैठे एक युवक ने बिस्कुट खिलाया। खाने के लिए मना भी किया तो उसने कई बार कहा तो बिस्कुट खा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बेहोश हो गया। आरोप है कि जहरखुरान गिरोह के सदस्य रास्ते में ही नकदी, मोबाइल और सामान समेट कर ले गए। जबकि टिकट फर्रुखाबाद का था, फिर भी चालक एटा उतार गया। दोपहर में सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मेडिकल कॉलेज आ गए और युवक को घर ले गए। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहरखुरानी की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed