फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yug Bodh Vatika is giving the message of environmental protection

पर्यावरण की रक्षा के लिए सजाई युग बोध वाटिका

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Yug Bodh Vatika is giving the message of environmental protection
मैनपुरी। एक तरफ जहां लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह ‘पदम’ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने औषधीय, मसाले और फलदार वृक्षों की वाटिका तैयार की है। इसे युग बोध वाटिका का नाम दिया है।
विज्ञापन

करहल विकास खंड के गांव सिंहपुर निवासी डॉ. पदम सिंह का कहना है कि पर्यावरण की रक्षा में सबसे अहम योगदान पेड़ों का है। हम अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने गांव सिंहपुर में एक बीघा जमीन में युग बोध वाटिका तैयार की है।
विज्ञापन

इस वाटिका में डॉ. पदम ने कई प्रजातियों के औषधीय, मसाले, फलदार और फूलों वाले पौधे संरक्षित किए हैं। युग बोध वाटिका में लगे पेड़-पौधों को देखने के लिए प्रदेश भर से अधिकारी और लोग पहुंचते हैं। डॉ. पदम सिंह पर्यावरण की रक्षा के लिए आज भी गांव में ही रहते हैं जबकि उनके पुत्र कस्बा करहल में निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठियों का करते हैं आयोजन
पर्यावरण रक्षा के लिए डॉ. पदम सिंह पदम न केवल पौधरोपण कर रहे हैं बल्कि वर्षभर जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन कर कविताओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण रक्षा का संदेश देते हैं। गंदगी न करने और पर्यावरण का प्रदूषण से बचाने के लिए वे कई लोगों को अपने साथ भी जोड़े हुए हैं।

वाटिका में ये पौधे हैं संरक्षित
डॉ. पदम सिंह की युग बोध वाटिका में 150 प्रजातियों के पौधे संरक्षित हैं इनमें मुख्य रुप से इंसुलिन, अश्वगंधा, आलू बुखारा, आडू, कल्पवृक्ष, दालचीनी, कमरख, पिस्ता, काजू, लीची, तेजपत्ता, अक्षयतरू, हींग, मौलश्री, अपराजिता, लोंग, सिंदूर, कपूर, अर्जुन, गिलोह, हर सिंगार, रुद्राक्ष, अंगूर, अनार, शरीफा, आंवला, इलाइची, अंजीर, कदंब, शमी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed