फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   YouTuber arrested for making video of Nidhivan at night in Mathura

यूट्यूबर गिरफ्तार: रात में बनाया था वृंदावन के निधिवन का वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 15 Nov 2021 03:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 03:08 AM IST
सार

बता दें कि वृंदावन के निधिवन को लेकर मान्यता है कि यहां रात में ठाकुरजी राधारानी के साथ रास रचाते हैं। इसी भावना के चलते रात्रि में निधिवन में आम श्रद्धालु तो क्या पुजारी भी नहीं रुकते। इसी मान्यता के खिलाफ यूट्यूबर ने यहां का वीडियो बनाया था। 

विज्ञापन
YouTuber arrested for making video of Nidhivan at night in Mathura
लाल घेरे में आरोपी गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली पुलिस ने ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन में आधी रात को वीडियो बनाने के मामले में यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसने निधिवन की मान्यता के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया था। यूट्यूबर समेत चार आरोपियों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी यूट्यूबर को जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव शर्मा है। वह मूलरूप से अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। यूट्यूब पर चैनल चलाता है। उसको दिल्ली के थाना मालवीय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से यूट्यूब चैनल चला रहा है। उस पर वीडियो अपलोड कर प्रतिमाह 50–60 हजार रुपये कमाता है।
विज्ञापन


छह नवंबर की रात में बनाया था वीडियो
छह नवंबर को गौरव अपने चाचा राजकुमार निवासी लाजपत नगर महोली रोड मथुरा के घर आया था। यहां चाचा के पुत्र प्रशांत उर्फ छोटू व उसके दोस्त मोहित, अभिषेक व एक अन्य मिला। प्रशांत ने उसे बताया कि वृंदावन के निधिवन में रात में कोई प्रवेश नहीं कर पाता है, जो प्रवेश करता है उसके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। इस पर उसके दिमाग में निधिवन का वीडियो बनाने का आइडिया आया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात में ही गौरव अपने चचेरे भाई प्रशांत व उसके दोस्त मोहित, अभिषेक व एक अन्य के साथ कार से निधिवन रात को 12 बजे आया था। गौरव, प्रशांत और मोहित निधिवन की दीवार कूदकर अंदर प्रवेश कर गए थे। उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाई थी। अभिषेक व एक अन्य लड़का बाहर गाड़ी में ही बैठे रहे थे। करीब 15–20 मिनट बाद दोनों निधिवन से वापस निकल आए थे। 

9 नवंबर को किया था अपलोड
नौ नवंबर को गौरव ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया। जब उसे पता चला कि उक्त मामले में एफआईआर हो गई है तो उक्त वीडियो यूट्यूब चैनल से हटा दिया। मोबाइल से भी डिलीट कर दी थी। इससे पहले यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे लोगों में रोष फैल गया। आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में धारा 295ए व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed