फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youths caught three babas for swindling money

सांप ने खा लिया दो हजार रुपए का नोट, पकड़े गए तीन बाबा

Fri, 13 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
youths caught three babas for swindling money
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एमजी रोड पर युवक के साथ एक बाबा ने ठगी कर ली। बड़ा नोट दिखाने के बहाने मांगा। इसके बाद सांप को सुंघाने के दौरान गायब कर दिया। इसके बाद कहा कि नोट सांप खा गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद बाबा भी रफूचक्कर हो गया। युवक ने अपने साथी की मदद से तीन बाबा पकड़ लिए। मगर, उनके पास रुपये नहीं निकले। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोदला निवासी शिवम संजय प्लेस में एक दुकान पर नौकरी करता है। वो गुरुवार दोपहर को बस से स्पीड कलर लैब पर आया। बस से उतरने के बाद पैदल संजय प्लेस की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब कर दिया दो हजार का नोट

तभी उसे सड़क किनारे छह बाबा खड़े दिखाई दिए। एक बाबा के पास दो मुंह का सांप था। यह देखकर शिवम रुक गया। वो सांप को देखने लगा। इस पर बाबा ने उससे कहा कि दक्षिणा दो। उसने 10 रुपये दे दिए। 

बाबा ने सांप को सुंघाने के बाद 10 रुपये तो रख लिए, लेकिन बड़ा नोट मांगना शुरू कर दिया। इस पर शिवम ने दो हजार का नोट दिखाया। बाबा ने नोट छीनकर अपने सांप को सुंघाने के लिए ले लिया। इसी बीच नोट गायब कर दिया।

यह देखकर शिवम ने पूछा तो बाबा ने कहा कि नोट सांप ने खा लिया है। अब वो क्या करे। शिवम ने दुकान पर पहुंचकर अपने साथी को जानकारी दी। दोनों बाबाओं को ढूंढने के लिए पहुंच गए। 

बाबाओं ने किया ठगी से इंकार

तब तक बाबा वहां से जा चुके थे। इस पर आसपास तलाश करने लगे। पालीवाल पार्क के पास तीन बाबा मिले। मगर, उनके पास सांप नहीं था। हालांकि वो बाबाओं को पकड़कर थाना हरीपर्वत ले आए। 

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने कोई ठगी नहीं की गई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि सांप द्वारा नोट खाने का बहाना कर युवक से ठगी की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed