{"_id":"649dcfe841413812c5081739","slug":"youth-who-went-to-ghaziabad-died-in-a-road-accident-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1200-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गाजियाबाद गए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गाजियाबाद गए युवक की सड़क हादसे में मौत
Fri, 30 Jun 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के राजा रिजोला गांव निवासी युवक की गाजियाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मजदूरी के लिए गाजियाबाद गया था। उसकी मौत से उसके दो बच्चे अनाथ हो गए। एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। सड़क हादसे में मृत रिंकू (35) राजा रिजौला गांव का निवासी था। वह गाजियाबाद अपने पुत्र अवी (12) पुत्री तनवी (10) के साथ किराए पर मकान लेकर रहता था। बुधवार की दोपहर वह मजदूरी कर अपने कमरे पर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीररूप से घायल हो गया। उसे जबतक अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। उसकी मौत की सूचना जब परिजन को हुई तो वह भी गांव से गाजियाबाद पहुंच गए। उसके शव को लेकर परिजन गांव पहुंच गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
रिंकू की मौत से उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए। उसकी पत्नी प्रथ देवी की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रिंकू की मौत से उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए। उसकी पत्नी प्रथ देवी की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।