फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth who was taking bath in Yamuna with friend in Agra drowned after going deep

Agra News: दोस्त के साथ यमुना में नहा रहा होटल व्यवसायी का बेटा डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

Sat, 12 Aug 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 07:34 PM IST
सार

आगरा में दोस्त के साथ यमुना में नहा रहा होटल व्यवसायी का बेटा गहराई में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
youth who was taking bath in Yamuna with friend in Agra drowned after going deep
आगरा के बटेश्वर में यमुना का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह यमुना स्नान करते समय होटल व्यवसायी राजेश गायत्री का बेटा दुष्यंत (28) नदी में डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ बटेश्वर में स्नान और दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के घाट पर हुआ। यहां आगरा के फतेहाबाद रोड पर राजेश गायत्री का होटल रतनदीप है। उनका बेटा दुष्यंत सदर क्षेत्र के रहने वाले अपने दोस्त रौनक तनुजा के साथ शनिवार की सुबह बटेश्वर में स्नान और दर्शन-पूजन के लिए कार से पहुंचे थे। राजेश्वर घाट पर स्नान करते समय सुबह छह बजे दुष्यंत यमुना के गहरे पानी में डूब गये। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: बंदर के हिलाने से धराशायी हो गया नगर निगम का दिशा सूचक बोर्ड, स्कूल बस के ऊपर गिरा; चीख पड़े लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रौनक तनुजा ने चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार पर कूदे गोताखोर दुष्यंत को नदी के तेज बहाव में पकड़ नहीं पाए। हादसे की जानकारी पर परिजन भी बटेश्वर पहुंच गए। बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। हालांकि अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed