फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth was swindled Rs 4.50 lakh in the name of getting him a job in the police

Agra: पुलिस में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, युवक से ठगे4.50 लाख रुपये; कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Wed, 02 Apr 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

आगरा में एक युवक से पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं आरोपी ने फर्जी परिचयपत्र भी बनाकर दे दिया। पुलिस लाइन में दिखाने पर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई। 

 

विज्ञापन
youth was swindled Rs 4.50 lakh in the name of getting him a job in the police
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस में नौकरी लगवाने का लालच देकर एक युवक ने सफाई कर्मचारी से 4.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। परिचयपत्र भी बनाकर दे दिया। पुलिस लाइन में दिखाने पर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई। अदालत के आदेश पर थाना ताजगंज में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के करभना धांधूपुरा निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी होटल में साफ-सफाई का काम करते हैं। 2 मार्च 2021 को पड़ोसी रमाशंकर ने उनसे कहा कि उसकी पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। वह नौकरी भी लगवा देगा। उन्हाेंने पड़ोसी होने के नाते भरोसा कर लिया।
विज्ञापन


 आरोपी के खाते में 70 हजार रुपये जमा करा दिए। कई दिनों तक कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपी से पूछा था। तब आरोपी ने पुलिस का परिचयपत्र बनाकर मोबाइल पर भेज दिया। 30 जनवरी 2024 को पुलिस लाइन में परिचयपत्र दिखाया। वहां पता चला कि फर्जी है। आरोपी से शिकायत की तो उसने धमकी दी। रुपये भी वापस नहीं किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed